डालनवाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन प्रहार” के तहत तीन महिला वारंटी गिरफ्तार !
Share your love
संवाददाता: करन सहगल

देहरादून की कोतवाली डालनवाला पुलिस ने कोर्ट से जारी वारंटों की तामील के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए चैक बाउंस (138 NI Act) के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहीं तीन महिला वारंटियों को नालापानी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर कोर्ट से प्राप्त गैर-जमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामील के लिए डालनवाला पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया जिसने बीती 15 जून 2026 को नालापानी क्षेत्र में दबिश देकर तीनों वांछित महिला अभियुक्ताओं को उनके घरों से गिरफ्तार किया तथा आज, 16 जून को तीनों महिलाओं को कोर्ट के समक्ष पेश किया ।
गिरफ्तार हुई महिलाओं के नाम सरिता देवी, पत्नी सुरेश कुमार निवासी, गीता रानी पत्नी अजय कुमार, राजो पत्नी बिशन सिंह है। बताते चलें कि तीनों महिलाएं डी.एल. रोड, अम्बेडकर कॉलोनी, देहरादून की रहने वाली हैं।
इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली डालनवाला कोतवाली की पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक सुबोध कुमार, महिला हैड कॉन्स्टेबल निर्मला, महिला कॉन्स्टेबल हलीमा बानो, कॉन्स्टेबल जसवीर कुमार, कॉन्स्टेबल एवं कॉन्स्टेबल रामेन्द्र राणा शामिल थे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
