एसटीएफ उत्तराखण्ड की बड़ी कार्रवाई: प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, फार्मा स्टोर संचालक गिरफ्तार !
Share your love
संवाददाता: करन सहगल

सीएम धामी के विज़न “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पिछले महीने हरिद्वार के मंगलौर से बरामद हुए 18,000 प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल के मामले में मुख्य संचालक के सहयोगी और एक फार्मा स्टोर के संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से उत्तराखण्ड में करोड़ों रुपये के नशे का अवैध कारोबार संचालित कर रहा था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अजय सिंह के निर्देशन और पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के निर्देशों में खुलासा हुआ है कि आरोपी ने जनवरी 2026 से मई 2026 तक एक ही दवा कंपनी से प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल खरीदने के लिए करीब 35 लाख रुपये का भुगतान किया था। आरोपी विभिन्न कंपनियों से ये प्रतिबंधित कैप्सूल मंगवाकर उत्तराखण्ड में मूल कीमत से कई गुना अधिक दामों पर बेचकर अवैध मुनाफा कमा रहा था।
पुलिस उपाधीक्षक परवेज अली के पर्यवेक्षण में निरीक्षक यादवेन्द्र सिंह बाजवा द्वारा की जा रही विवेचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इस गिरोह का भंडाफोड़ हुआ। जांच में सामने आया कि मुजफ्फरनगर स्थित ‘श्री सिद्धबली फार्मा स्टोर’ द्वारा बड़ी मात्रा में देहरादून और हरिद्वार के क्षेत्रों में सक्रिय तस्करों को ट्रामाडोल कैप्सूल की सप्लाई की जा रही थी। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मुजफ्फरनगर के जनकपुरी निवासी और फार्मा स्टोर के संचालक सचिन मनिहाल को पूछताछ के बाद विधिक प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी सचिन मनिहाल के पास से प्रतिबंधित कैप्सूलों की खरीद और सप्लाई के नेटवर्क में इस्तेमाल किया जाने वाला एक मोबाइल फोन बरामद किया है।
फिलहाल पुलिस आरोपी की अवैध संपत्ति की जांच कर रही है और उसके नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।
गौरतलब है कि बीते 11 मई 2026 को एसटीएफ/एएनटीएफ और मंगलौर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर 18,000 प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल पकड़े थे। इस संबंध में थाना मंगलौर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसकी कड़ियां जोड़ते हुए पुलिस इस मुख्य सप्लायर तक पहुँचने में कामयाब रही।
एसएसपी एसटीएफ की जनता से अपील
एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने जनता से नशे से दूर रहने और किसी भी लालच में आकर नशा तस्करी में शामिल न होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि तस्करों के खिलाफ एसटीएफ का अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने नशा तस्करी की सूचना देने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं:एसटीएफ संपर्क नंबर: 0135-2656202, 9412029536
इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम में निरीक्षक यादवेन्द्र सिंह बाजवा, उपनिरीक्षक दीपक मैठाणी, अपर उपनिरीक्षक मनोज बेनीवाल, अपर उपनिरीक्षक योगेन्द्र चौहान, हेड कांस्टेबल मनमोहन, कांस्टेबल दीपक चन्दोला और कांस्टेबल दीपक नेगी शामिल रहे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
