देर रात जब बाल बाल बचे मंत्री धन सिंह रावत : देखिए वीडियो

Share your love

ऋषिकेश:

एम्स हेलीपैड पर गुरूवार को एक हादसा होते-होते टल गया. स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के हेलीकॉप्टर उतरते वक्त अचानक एक स्ट्रैचर की शीट हवा में उड़कर पंखे के करीब तक पहुंच गई. गनीमत रही कि यह शीट पंखे से नहीं टकराई, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था.

 

बीते रोज चमोली हादसे में घायल लोगों को देखने के लिए आज स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत एम्स ऋषिकेश पहुंच रहे थे. इसी दौरान उनके हेलीकॉप्टर लैंडिंग से पहले एक ऐसा हादसा हुआ जिसे देखकर सभी ने दांतों तले उंगली दबा ली. दरअसल, हेलीकॉप्टर लैंडिंग के समय हेलीपैड के आसपास रखे स्ट्रेचर की शीट अचानक उड़कर हेलीकॉप्टर के पंखे तक पहुंच गई. गनीमत रही की ये शीट हेलीकॉप्टर के पंखे से नहीं टकराई, अगर ऐसा होता तो बड़ा हादसा हो सकता था.


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.