हरकी पैड़ी में पी रहे थे शराब पुलिस ने सिखाया सबक देखिये वीडियो

Share your love

हर की पौड़ी पर शराब का सेवन करते 4 लोगों पर पुलिस ने की कार्रवाई

https://youtu.be/RfC5SF7tcIU
– धर्मनगरी हरिद्वार में तीर्थ स्थल की मर्यादा को तीर्थयात्री लगातार ठेस पहुंचा रहे हैं ताजा मामला कल देर रात विश्व प्रसिद्ध हर की पौड़ी का है जहां कुछ यात्रियों द्वारा प्रतिबंधित क्षेत्र में कोल्ड ड्रिंक में डालकर मदिरा का सेवन कर रहे थे जिसका विरोध स्थानीय निवासियों द्वारा किया गया और सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची उसके बावजूद भी श्रद्धालु पुलिस और स्थानीय नागरिकों के साथ बहस करने लगे जिसका वीडियो स्थानीय निवासी द्वारा बना लिया गया।

– वही हरिद्वार कोतवाली के इंस्पेक्टर राकेन्द्र कठैत ने बताया की घटना कल देर रात की है कुछ श्रद्धालुओं द्वारा हर की पौड़ी पर मदिरा का सेवन कोल्ड ड्रिंक में डालकर किया जा रहा था जिसकी सूचना स्थानीय निवासियों द्वारा दी गई जिसके बाद पुलिस ने चालान  कर कार्यवाही की है जिसमें कुल 4 लोगों पर चालान किया है और यात्री सहारनपुर से आए हुए थे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.