वर्चुअल रैली : केंद्र सरकार की उपलब्धियों को विधानसभा वार पहुंचाएगी भाजपा

Share your love

https://youtu.be/aWjtmaoNMD8

 

देहरादून: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की वर्चुअल रैली के बाद अब भाजपा विधानसभा वार केन्द्र सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों को वर्चुअल रैली के माध्यम से जनता तक पहुँचाएगी।

इस सम्बंध में प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ देवेन्द्र भसीन ने जानकारी देते हुए बताया 23 जून को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस से 26 जून तक प्रदेश की हर विधासभा में यह रैली की जाएगी। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष बंसीधर भगत, मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, सांसद व केन्द्रीय मंत्रीयो का सम्बोधन होगा। इन रैलियों के माध्यम से केन्द्र सरकार की एक वर्ष की उपलब्धि और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुचाने के साथ ही जनहित से जुड़ी योजनाओं के पत्रक भी वितरित किये जायेंगे।

इसके साथ ही भसीन ने बताया 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को भी उत्तराखंड भाजपा मनाएगी, लेकिन कोरोना की वजह सेइस बार एक सह इक्कट्ठे न होकर सभी कार्यकर्ता अपने अपने घरों में ही योगा करेगे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *