“ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली विकासनगर पुलिस ने 2 शातिर नशा तस्कर किए गिरफ्तार !

Share your love

संवाददाता : करन सहगल

मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग फ्री देवभूमि” विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के नेतृत्व में दून पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। वर्तमान में चल रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली विकासनगर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त दो शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है जिनके पास से 212 ग्राम अवैध चरस और 6.81 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है।

चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी

एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में नशा तस्करों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है जिसके फलस्वरूप 12 जून 2026 को कोतवाली विकासनगर पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर अभियुक्त नफीस पुत्र सईद, निवासी: ग्राम बडा रामपुर, बडा गौहर, थाना सहसपुर को 6.81 ग्राम अवैध स्मैक के साथ आसन बैराज बस अड्डा ढालीपुर के पास से गिरफ्तार किया गया।, वहीं दूसरे अभियुक्त मारुक उर्फ काला को 212 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली विकासनगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पूछताछ और जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि गिरफ्तार किया गया अभियुक्त ​मारुक उर्फ काला पुत्र मरहूम अजगर अली, निवासी कुन्जा ग्रान्ट, कोतवाली विकासनगर के विरुद्ध पहले भी कोतवाली विकासनगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है जिसमें वह पहले भी जेल जा चुका है।

एसएसपी देहरादून का सख्त संदेश:

जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में नशा तस्करों और ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी सूरत में देवभूमि के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।

इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी, हरबर्टपुर उपनिरीक्षक मयंक त्यागी, चौकी प्रभारी कुल्हालउपनिरीक्षक वैभव गुप्ता, कांस्टेबल प्रवीण कुमार, कांस्टेबल राजेन्द्र, कांस्टेबल नितिन कुमार एवं कांस्टेबल राजकुमार शामिल थे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.