एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीति का असर; कोतवाली डालनवाला पुलिस के हत्थे चढ़े हत्या के मामले में फरार चल रहे 20-20 हजार के दो इनामी !
Share your love
संवाददाता :करन सहगल

एसएसपी देहरादून द्वारा अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत डालनवाला कोतवाली पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर क्षेत्र में दबिश देकर हत्या के मामले में फरार चल रहे 20-20 हजार रुपये के दो शातिर इनामी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्तों की पहचान मोहम्मद हुसैन पुत्र नसीम, निवासी- ग्राम सरदाहेड़ी, थाना फतेहपुर, जिला सहारनपुर, उत्तरप्रदेश तथा मोहम्मद आसिफपुत्र शराफत, निवासी- ग्राम सरदाहेड़ी, थाना फतेहपुर, जिला सहारनपुर, उत्तरप्रदेश के रूप में हुई है l
पुलिस की कड़ाई से की गई पूछताछ में मुख्य अभियुक्त मोहम्मद हुसैन ने बताया कि वह मूल रूप से सहारनपुर का रहने वाला है और शटरिंग का ठेकेदार है। उसने ठाकुर इंफ्रा बिल्डिंग में शटरिंग का ठेका लिया था। पूर्व में वहां फिरोज नामक ठेकेदार के रिश्तेदार काम करते थे, जिन्हें हटाकर साइट मैनेजर ने हुसैन को काम सौंप दिया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में आपसी रंजिश और ईर्ष्या पनप रही थी।दिनांक 24 मई 2026 की रात को काम के दौरान सरिया की रिंग हटाने को लेकर फिरोज के बेटे मोहम्मद अन्ना और हुसैन के मजदूर आसिफ के बीच विवाद हो गया था।
हुसैन ने बीच-बचाव करने की कोशिश की और गुस्से में अन्ना व उसके साथी को थप्पड़ मार दिया। देखते ही देखते वहां भारी भीड़ एकत्र हो गई, जिससे घबराकर और गुस्से में आकर हुसैन और आसिफ ने पास पड़े लोहे के सरियों से वहां खड़े लोगों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। वे अपने कमरे से पैसे लेकर सीधे अपने गांव लौट गए थे और पुलिस से बचने के लिए लगातार छिपे हुए थे। जैसे ही वे स्थिति शांत समझकर गांव वापस आए, पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए गए दोनों लोहे के सरिए भी बरामद कर लिए हैं।
फरार चल रहे दोनों आरोपियों को गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डालनवाला, चौकी प्रभारी नालापानी उपनिरीक्षक बलबीर सिंह डोबाल, चौकी प्रभारी करनपुर उपनिरीक्षक विक्की टम्टा,प्रभारीएसओजी नगर देहरादून उपनिरीक्षक संदीप कुमार, काँस्टेबल विजय सिंह एवं टेक्निकल टीम से हैड काँस्टेबल किरन कुमार शामिल थे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
