सांघी बने उत्तराखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश

Share your love

नई दिल्ली :

राष्ट्रपति ने भारत के मुख्य न्यायाधीश की सलाह पर उत्तराखंड समेत पांच हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की है तेलंगना के मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा का दिल्ली हाई कोर्ट में इसी पद पर तबादला किया गया है दिल्ली हाई कोर्ट के न्यायाधीश विपिन सांघी को उत्तराखंड हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है सरकार की तरफ से रविवार को जारी अपने बयान में उत्तराखंड के अलावा हिमाचल प्रदेश तेलंगना राजस्थान तथा गुवाहाटी हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की गई है

उज्जवल भुईयां को तेलंगना हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है जो कि वहां अभी न्यायाधीश है बांबे हाईकोर्ट के जज अमजद अहमताश सईद को हिमाचल प्रदेश का जबकि मुंबई हाई कोर्ट के ही जज शिंदे संभाजी शिवाजी को राजस्थान का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है गुजरात हाई कोर्ट के न्यायाधीश  राशिमन मनहर भाई  छाया को गुवाहाटी हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.