उत्तराखंड में कारोबारी हत्याकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार, जिला अस्पताल में चाकू से गोदकर की थी हत्या!

Share your love

लोकजन टुडे,शीतल सकलानी

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में जिला अस्पताल परिसर में मोबाइल कारोबारी की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात के करीब 12 घंटे के भीतर पुलिस ने मुख्य आरोपी विकास कुमार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में आरोपी के घायल होने की जानकारी सामने आई है।


दरअसल, शुक्रवार को रुद्रपुर के जिला अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया था, जब मोबाइल कारोबारी नितेश जौहरी पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में नितेश गंभीर रूप से घायल हो गए। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना में उनके भाई समेत अन्य लोग भी घायल हुए थे।


बताया जा रहा है कि जगतपुरा क्षेत्र में दो मोबाइल कारोबारियों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। शुक्रवार सुबह यह विवाद मारपीट तक पहुंच गया। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां दोनों पक्षों के बीच एक बार फिर विवाद हो गया। इसी दौरान नितेश पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया।


घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अजय गणपति ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को निर्देश दिए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी विकास कुमार समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।


जिला अस्पताल जैसे सार्वजनिक स्थान पर हुई इस वारदात ने कानून-व्यवस्था और अस्पतालों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.