वीडियो: ये क्या समाज का रक्षक खुद ही गया अपने घर का भक्षक…

Share your love

जहां एक तरफ पुलिस के कंधों में जनता की रक्षा की ज़िमेदारी रहती होती है, वहीं दूसरी तरफ वो ही पुलिस वाला अपने घर वालों के साथ हैवान सा सलूक करें तो ये जनता किस पर भरोसा करें।

कुछ ऐसा ही हुआ है मध्य प्रदेश के डीजी के घर में।मध्य प्रदेश के स्पेशल डीजी पुरुषोत्तम शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में डीजी पुरुषोत्तम शर्मा अपनी पत्नी को बेरहमी से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह पूरा वाक्या घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

बताया जाता है कि पिटाई का ये पूरा वाकया स्पेशल डीजी पुरुषोत्तम शर्मा के कथित अफेयर का मामला सामने आने के बाद हुआ। जब उनकी पत्नी ने उन्हें महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बंगले में मौजूद कुछ लोग बीच बचाव करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन डीजी किसी की नहीं सुन रहे।

https://youtu.be/zRrxB1tao8o


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *