सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन की सफलता पर मनाया गया आपदा प्रबंधन दिवस!

Share your love

लोकजन टुडे ,शीतल सकलानी

देहरादून। उत्तराखंड में पहली बार आपदा प्रबंधन दिवस मनाया गया। इस मौके पर प्रदेश के सभी 13 जनपदों में अलग-अलग स्थानों पर मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। मॉकड्रिल के जरिए भूकंप, भूस्खलन, बाढ़ समेत विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं से निपटने की तैयारियों को परखा गया।

दरअसल, 28 नवंबर 2023 को उत्तरकाशी की सिलक्यारा टनल में फंसे 41 मजदूरों को लंबे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया था। इसी रेस्क्यू ऑपरेशन की सफलता की याद में आपदा प्रबंधन दिवस मनाया जा रहा है।

मॉकड्रिल के दौरान प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने हिस्सा लिया। इस दौरान आपातकालीन स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों, त्वरित कार्रवाई और अलग-अलग विभागों के बीच तालमेल का अभ्यास किया गया।

इस आयोजन का उद्देश्य आपदा के समय राहत और बचाव कार्यों को प्रभावी बनाना, आम लोगों को जागरूक करना और जान-माल के नुकसान को कम करने के लिए तैयारियों को मजबूत करना है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.