रुद्रपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद फरार आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली!

Share your love

लोकजन टुडे, शीतल सकलानी

रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी शिवम चंद्रा उर्फ बर्गर को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी शिवम चंद्रा उर्फ बर्गर रुद्रपुर कोतवाली में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 618/2026 में वांछित था और काफी समय से फरार चल रहा था। शनिवार को पुलिस ने उसे रिंग रोड से सरदार के झाले की ओर जाने वाले रास्ते पर घेर लिया। इस दौरान पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 25 वर्षीय शिवम चंद्रा उर्फ बर्गर, पुत्र पप्पू, निवासी रेशमबाड़ी, रुद्रपुर के रूप में हुई है।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। फिलहाल मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

मणिकांत मिश्रा, एसएसपी, ऊधमसिंह नगर


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.