ऊधमसिंह नगर में दो गैंग के बीच गैंगवार, पुलिस के लिए बनी बड़ी चुनौती, फायरिंग और मारपीट का CCTV फुटेज आया सामने।

Share your love

लोकजन टुडे, शीतल सकलानी

ऊधमसिंह नगर में दो गैंग के बीच हुई गैंगवार का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। जनपद मुख्यालय रुद्रपुर से करीब 15 किलोमीटर दूर कांग्रेस विधायक के आवास के पीछे दो गुटों के बीच जमकर संघर्ष हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। इस दौरान लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला किया गया और कार से कुचलने की कोशिश भी की गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।


बताया जा रहा है कि इस गैंगवार में कुख्यात अपराधी जगन रतनपुरिया भी शामिल था, जिसे पूर्व में पुलिस एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया गया था। दिनदहाड़े हुई इस घटना और सामने आए सीसीटीवी फुटेज ने कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं, पुलिस के लिए भी यह मामला बड़ी चुनौती बन गया है। फिलहाल पुलिस फुटेज के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान और पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.