उत्तराखंड में 200फीट गहरी खाई में गिरी कार, 7 लोगों की मौत!

Share your love

लोकजन टुडे, शीतल सकलानी

उत्तराखंड में एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक कार अनियंत्रित होकर करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।


खाई काफी गहरी होने के कारण राहत और बचाव कार्य में टीम को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। रेस्क्यू टीम रस्सियों के सहारे खाई में उतरकर कार तक पहुंची। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। बताया जा रहा है कि शवों को बाहर निकालने के लिए गाड़ी की बॉडी को काटकर हटाया जा रहा है।
रेस्क्यू टीम लगातार बचाव कार्य में जुटी हुई है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है!


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.