“अभिनव” सोच से थापर की राहुल के सामने दमदार कैंट विधानसभा की दावेदारी !

Share your love

राहुल की रैली में चर्चा का विषय बना अभिनव का ग़ुब्बारा  

देहरादून। कांग्रेस नेता एवं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की देहरादून के परेड ग्राउंड में हुई विजय उत्सव रैली के दौरान कांग्रेस नेता व सामाजिक कार्यकर्ता अभिनव थापर की तस्वीर वाला ग़ुब्बारा चर्चा का विषय बना रहा। कैंट क्षेत्र से मिल रहे जनता के समर्थन के दम पर गुरुवार को कांग्रेस नेता और समाजसेवी अभिनव थापर ने राहुल गांधी के सामने अपनी मजबूत दावेदारी पेश की।

थापर ने कहा कि कांग्रेस नेता माननीय राहुल गांधी की रैली में उमड़ा जनता का हुजूम यह दर्शाता है की देवभूमि की जनता बदलाव चाहती है। इसके लिए कांग्रेस को जनता का समर्थन  मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान और युवाओं को रोज़गार उनकी पहली प्राथमिकता है। उत्तराखंड विजय सम्मान रैली में आकाश में उड़े गुब्बारे में कांग्रेस नेता माननीय राहुल गाँधी व अन्य प्रदेश के बड़े नेताओं के साथ अभिनव थापर की फ़ोटो लगी थी। अभिनव थापर ने बैनर पोस्टरों की वार से हट कर प्रचार का नया तरीका निकाला व वह अपने सैकडों समर्थकों के साथ ढोल नगाड़ों की धुन पर रैली में पहुँचे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.