उत्तराखंड: अवैध खनन में दो ट्रैक्टर ट्राली सीज

Share your love

रिपोर्ट: फरमान खान

लक्सर: लक्सर कोतवाली पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान गंगा नदी से अवैध खनन में दो ट्रैक्टर ट्रालियां पकड़ी। पुलिस की टीम अवैध खनन को रोकने को लेकर रविवार को गश्त कर रही थी। तभी बाण गंगा नदी में अवैध खनन कर उसका परिवहन कर रही ट्रैक्टर ट्राली पुलिस के हाथ लग गयी।

वहीं दूसरी ओर अवैध खनन से भरी ट्रैक्टर ट्राली पुलिस ने भोग पुर गांव के पास बाण गंगा से पकड़ी। पुलिस ने दोनों ट्रैक्टर ट्राली के चालकों से खनन से संबंधित दस्तावेज मांगे। जो चालकों के पास नहीं थे। पुलिस ने दोनों ट्रैक्टर ट्रालियों को कोतवाली लक्सर में सीज कर दिया। एसआई मनोज नौटियाल ने बताया कि दोनों वाहनो की अवैध खनन की रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेज दी है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.