दीपावली पर उल्लू की बलि और तस्करी रोकने के लिए STF अलर्ट, शिकार करने वालों को हो सकती है 7 साल तक की जेल!
Share your love
लोकजन टुडे, देहरादून
देहरादून। दीपावली और धनतेरस के मौके पर तंत्र-मंत्र और धन प्राप्ति के अंधविश्वास में उल्लुओं की बलि दिए जाने की आशंका को देखते हुए उत्तराखंड एसटीएफ सतर्क हो गई है। त्योहारों के दौरान वन्यजीवों के अवैध शिकार और तस्करी पर रोक लगाने के लिए एसटीएफ की वाइल्डलाइफ यूनिट को सक्रिय किया गया है।
एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि दीपावली के आसपास अंधविश्वास के चलते उल्लुओं के शिकार और उनकी तस्करी की आशंका रहती है। इसे देखते हुए ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है। वाइल्डलाइफ यूनिट अपने स्तर से जानकारी जुटाने के साथ संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी कर रही है।
शिकार और तस्करी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
एसएसपी अजय सिंह के मुताबिक, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत संरक्षित वन्यजीवों का शिकार करना, उनकी अवैध खरीद-फरोख्त या तस्करी करना दंडनीय अपराध है। अपराध की प्रकृति और संबंधित कानूनी धाराओं के आधार पर दोषियों को तीन से सात साल तक की जेल और जुर्माना हो सकता है।
एसटीएफ ने आम लोगों से भी अपील की है कि धन प्राप्ति या किसी अन्य लालच में अंधविश्वास का सहारा न लें। उल्लू सहित किसी भी वन्यजीव की बलि या उसके शिकार से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तत्काल संबंधित एजेंसियों को सूचित करें।
एसटीएफ ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों की आड़ में वन्यजीवों का शिकार और तस्करी करने वालों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
