गैरसैंण विधानसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा, सदन में लहराए काले झंडे, कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित!
Share your love

लोकजन टुडे, देहरादून
गैरसैंण, उत्तराखंड। भराड़ीसैंण में चल रहे विधानसभा सत्र के दूसरे दिन बुधवार को सदन के भीतर सियासी माहौल गरमा गया। विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कराने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायकों ने जमकर विरोध किया। विपक्षी विधायक नारेबाजी करते हुए वेल तक पहुंच गए और काले झंडे लहराए। लगातार हंगामे के चलते विधानसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी।
इससे पहले नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा भवन के बाहर धरना दिया। विपक्ष ने भ्रष्टाचार सहित कई मुद्दों पर सरकार को घेरते हुए सदन में चर्चा की मांग उठाई। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल विपक्षी नेताओं को मनाने भी पहुंचे, लेकिन विरोध जारी रहा।
फोटो सेशन को लेकर भी सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने
सदन में विधायकों के फोटो सेशन को लेकर भी विवाद देखने को मिला। विपक्ष के फोटो सेशन से दूरी बनाने पर भाजपा विधायक अरविंद पांडेय ने नाराजगी जताई। वहीं, विपक्ष ने विधायकों के साथ हुए व्यवहार पर सवाल उठाए।
अनुपूरक बजट और नौ विधेयकों पर होनी है चर्चा
विधानसभा सत्र के दूसरे दिन वित्तीय वर्ष 2026-27 के अनुपूरक बजट पर चर्चा और मतदान प्रस्तावित है। इसके अलावा पहले दिन सदन में पेश किए गए नौ विधेयकों को पारित करने की कार्यवाही भी निर्धारित की गई है।
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण की अध्यक्षता में हुई कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में दूसरे दिन का एजेंडा तय किया गया था।खानपुर विधायक उमेश कुमार ने किया इस्तीफे का ऐलानइसी बीच खानपुर के निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने सदन से इस्तीफा देने की घोषणा कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी। उन्होंने विपक्ष पर किसानों और भ्रष्टाचार से जुड़े मुद्दों पर सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया। साथ ही स्पष्ट किया कि वह न भाजपा में शामिल होंगे और न ही कांग्रेस में।दो दिवसीय विधानसभा सत्र के अंतिम दिन एक तरफ सरकार के सामने बजट और विधायी कार्यों को पूरा करने की चुनौती है, तो दूसरी तरफ विपक्ष विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की मांग को लेकर अपने रुख पर अड़ा हुआ है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
