एसटीएफ उत्तराखंड की एक और बड़ी कार्रवाई: फरवरी 2026 की SSC परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार!

Share your love

संवाददाता: करन सहगल

एसटीएफ उत्तराखंड ने प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल और धांधली के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल की है।

फरवरी 2026 में आयोजित SSC नॉन-टेक्निकल स्टाफ एवं हवलदार ऑनलाइन परीक्षा में हाईटेक तरीके से नकल कराने वाले गिरोह के एक वांछित सदस्य को STF ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देशों और पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ की कार्ययोजना के तहत STF लगातार नकल माफियाओं पर शिकंजा कस रही है।

​लेकिन अपनी जिम्मेदारी के विपरीत, अभियुक्त ने परीक्षा केंद्र के कंप्यूटरों के रिमोट एक्सेस के लिए IP एड्रेस नकल कराने वाले गिरोह के सदस्यों को मुहैया कराया था। इस खुलासे ने परीक्षा तंत्र की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं, जिस पर STF ने त्वरित कार्रवाई की है।

इस हाईटेक नकल प्रकरण के संबंध में कोतवाली नगर, देहरादून में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। बताते चलें कि इस मामले में उत्तराखंड STF इससे पहले 07 अन्य अभियुक्तों को भी सलाखों के पीछे भेज चुकी है।

इसके अलावा, नवंबर 2025 में आयोजित SSC टियर-प्रथम एमटीएस और क्लैरिकल स्टाफ परीक्षा में हुई नकल के एक अन्य मामले में भी यह अभियुक्त वांछित चल रहा था।

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 01 मोबाइल फोन बरामद किया है। पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं, जिनके आधार पर STF आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। इस पूरे प्रकरण की विवेचना पुलिस उपाधीक्षक STF/ANTF श्री परवेज अली द्वारा की जा रही है।

उत्तराखंड STF की इस पेशेवर और तेजतर्रार कार्रवाई से नकल माफियाओं में हड़कंप मच गया है। राज्यभर में STF की इस सफलता और पैनी नजर की चौतरफा सराहना की जा रही है।

इस सराहनीय कार्य करने वाली एसटीएफ टीम पुलिस मे पुलिस उपाधीक्षक श्री परवेज अली, उपनिरीक्षक दीपक मैठाणी, हैड कॉन्स्टेबल प्रमोद, कॉन्स्टेबल प्रदीप एवं कॉन्स्टेबल रवि पंत शामिल थे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.