उत्तराखंड में आज बदलेगा मौसम का मिजाज, नौ जिलों में बारिश के आसार, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी!

Share your love

लोकजन टुडे, देहरादून

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। गुरुवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने नौ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके साथ ही दस जिलों में गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली, चंपावत और पिथौरागढ़ में आज कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। वहीं, 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार बने हुए हैं।

50 किलोमीटर प्रति घंटे तक चल सकती हैं हवाएं

देहरादून समेत प्रदेश के दस जिलों में मौसम को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर हवा की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है।

देहरादून में भी बारिश की संभावना

राजधानी देहरादून में आज आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। दिन के दौरान हल्की बारिश और गरज-चमक के एक-दो दौर देखने को मिल सकते हैं। अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।इससे पहले बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से करीब तीन डिग्री अधिक रहा।

मौसम में संभावित बदलाव को देखते हुए लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी जाती है। पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा करने वाले लोग भी निकलने से पहले मौसम की ताजा जानकारी जरूर लें।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.