उत्तराखंड सरकार देगी एसिड अटैक पीड़ितों को प्रतिमाह इतनी पेंशन…

Share your love




देहरादून:  उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार ने एसिड अटैक पीड़िताओं को पेंशन देने की घोषणा की है। हाल ही में एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन पर बनी फिल्म ‘छपाक’ से प्रेरित होकर उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश की एसिड अटैक विक्टिम्स को 7 से 10 हजार रुपए तक की पेंशन देने का प्रस्ताव बताया है।

इस योजना की घोषणा राज्य महिला एवं बाल कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने की। उन्होंने इस योजना की घोषणा के दौरान के कहा- सरकार एक पेंशन सकीम की शुरुआत कर रही है ।जिससे हर महीने एसिड अटैक विक्टिम्स को 7 से 10 हजार रुपए तक की पेंशन दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इसे जल्द ही राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी के लिए रखा जाएगा।

प्रदेश में ऐसे हमलों से जूझ रहे 10 पीड़ित हैं। ये लोग फिलहाल हरिद्वार, नैनीताल और उधमसिंह नगर जिलों में रह रहे हैं।उत्तराखंड सरकार के इस बेहद खास निर्णय पर छपाक की निर्देशक मेघना गुलजार ने ट्वीट करके लिखा कि मूवी बनाने का उद्देश्य यही था। बता दे कि इस फिल्म ने अब तक 12 करोड़ के आसपास कमाई कर ली है।




Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *