अमित शाह के दौरे पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग; काले झंडे लेकर सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता!

Share your love

देहरादून केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के देहरादून दौरे के बीच कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। अमित शाह की परेड ग्राउंड में प्रस्तावित जनसभा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे और काले गुब्बारे लेकर विरोध जताया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग करते हुए नारेबाजी की।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अमित शाह के दौरे के विरोध में प्रदर्शन करते हुए सरकार से अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय सुनिश्चित करने की मांग उठाई।

वहीं, प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी सतर्क नजर आया।अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर परेड ग्राउंड और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। गांधी पार्क, परेड ग्राउंड और आसपास के प्रमुख मार्गों पर यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बैरिकेडिंग और पुलिस बल की तैनाती की गई।

वीआईपी कार्यक्रम के चलते कई मार्गों पर यातायात डायवर्जन भी लागू किया गया।गौरतलब है कि अमित शाह आज उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देहरादून पहुंचे हैं। परेड ग्राउंड में जनसभा के बाद वह रिजर्व पुलिस लाइन में उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान करने के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.