अमित शाह के पोस्टर पर लिखा ‘मैं तड़ीपार हूं’, आखिर किसने और किसके लिए लिखा ये संदेश?

Share your love

लोकजन टुडे, शीतल सकलानी

देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उत्तराखंड दौरे को लेकर राजधानी देहरादून में जगह-जगह स्वागत की तैयारियां की गई हैं। शहर के प्रमुख मार्गों और सार्वजनिक स्थानों पर उनके स्वागत में बड़े-बड़े होर्डिंग और पोस्टर लगाए गए हैं। लेकिन इसी बीच एक पोस्टर पर लिखे गए संदेश ने सबका ध्यान खींचा है।

दरअसल, देहरादून में अमित शाह की तस्वीर वाले एक बड़े होर्डिंग पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने काले रंग से ‘मैं तड़ीपार हूं’ लिख दिया है। पोस्टर के ऊपरी हिस्से में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ का नारा भी दिखाई दे रहा है। गृह मंत्री के स्वागत के लिए लगाए गए इस पोस्टर पर इस तरह की टिप्पणी सामने आने के बाद राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

अब सवाल उठ रहा है कि आखिर पोस्टर पर यह संदेश किसने लिखा? क्या इसके जरिए किसी राजनीतिक व्यक्ति या सांसद को निशाना बनाने की कोशिश की गई है या फिर यह किसी की राजनीतिक नाराजगी का इजहार है? फिलहाल पोस्टर पर लिखे संदेश के पीछे किसका हाथ है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

एक तरफ अमित शाह के दौरे को लेकर शहर में स्वागत और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, वहीं दूसरी तरफ पोस्टर पर लिखे इस संदेश ने अलग चर्चा छेड़ दी है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले का संज्ञान लेता है या नहीं और पोस्टर पर टिप्पणी करने वाले व्यक्ति की पहचान हो पाती है या नहीं।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.