एसएसपी देहरादून के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के तत्वाधान में कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने चलाई “नाइट स्ट्राइक”…
Share your love

एसएसपी देहरादून के निर्देशन में जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा वीकेंड पर रात्रि के समय हुड़दंग करने वालों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस द्वारा “ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक” अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में देर रात्रि में पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा देर रात संदिग्ध व्यक्तियों के ठिकानों पर औचक छापेमारी करते हुए जनपदभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों एवं वाहनों में बैठकर शराब पीने वाले 73 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया, जहां उन्हें भविष्य के लिए सख्त हिदायत देते हुए सभी के विरुद्ध पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई।इसके अतिरिक्त शराब पीकर वाहन चलाने वाले 47 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया तथा ड्रंक एंड ड्राइव, रैश ड्राइविंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर 67 वाहनों को सीज किया गया।इस दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन पर 92 वाहनों के एमवी एक्ट में चालान करते हुए 47,500 रुपये का जुर्माना किया गया। साथ ही 62 वाहनों के न्यायालय चालान भी किए गए।इसके अतिरिक्त नियमों के उल्लंघन पर 83 व्यक्तियों के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 26,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।शराब पीकर वाहन चलाने वाले व्यक्तियों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण हेतु संबंधित विभाग को रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
