भारतीय जनता पार्टी की उत्तराखंड सह प्रभारी रेखा वर्मा की अध्यक्षता में कोट ब्लॉक में चला गया सफाई अभियान

Share your love

रिपोर्ट: मुकेश बछेती

पौड़ी: भारतीय जनता पार्टी की सह प्रभारी उत्तराखंड व लोकसभा सांसद आदरणीय रेखा वर्मा की अध्यक्षता में पौड़ी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विकासखंड कोट के सीता माता समाहित स्थल पर सफाई अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पौड़ी विधायक मुकेश कोली भी मौजूद रहे। सांसद रेखा वर्मा ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लगातार स्वच्छ भारत मिशन का संदेश दिया जा रहा है।

इसी के फलस्वरूप उनके द्वारा पौड़ी विधानसभा की कोट ब्लॉक के सीता माता समाधि स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि वे सभी आम जन से निवेदन करती है कि वे अपने आसपास को स्वच्छ और सुंदर बनाने में अपना अपना योगदान सुनिश्चित करें। जिससे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस मुहिम को साकार किया जा सके। इस दौरान पौड़ी विधायक मुकेश कोली ने कहा कि उनके द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लगातार इस तरह का सफाई अभियान चलाया जाता रहता है जिससे वे अन्य लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित कर सकें।

मुकेश कोली ने कहा कि स्वच्छता ही से ही हम स्वस्थ रहने की परिकल्पना कर सकते हैं। उन्होंने सफाई अभियान का हिस्सा बनने के लिए उत्तराखंड सह प्रभारी रेखा वर्मा का आभार व्यक्त किया । इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पौड़ी संपत सिंह रावत,कोट ब्लॉक प्रमुख पूर्णिमा नेगी अनिल गुसाई, सुषमा रावत, जगत किशोर बड़थ्वाल आदि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.