उत्तराखण्ड STF को मिली बड़ी सफलता: 2024 के हत्या मामले में ₹50,000 का इनामी बदमाश पंजाब से गिरफ्तार !

Share your love

संवाददाता: करन सहगल

उत्तराखण्ड स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल करते हुए वर्ष 2024 के बहुचर्चित हत्याकांड में लंबे समय से फरार चल रहे ₹50,000 के इनामी बदमाश को चंडीगढ़ (पंजाब) से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त हत्या की इस वारदात को अंजाम देने के बाद से विभिन्न ठिकानों पर छिपकर रह रहा था।

घटना का विवरण

वर्ष 2024 में थाना कनखल क्षेत्र अंतर्गत स्थित श्रद्धा भक्ति आश्रम में गुरुजी महंत गोविंद दास और उनके शिष्य विशंबर दास (आयु लगभग 73 वर्ष) की निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज मामले में कुल 6 अभियुक्त प्रकाश में आए थे।

इनमें से 4 आरोपियों को जनपद हरिद्वार पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि पांचवें आरोपी सौरभ उर्फ नीटू को गत 20 सितंबर 2026 को एसटीएफ द्वारा बागपत से गिरफ्तार किया गया था। इस मामले का छठा आरोपी, मुख्य वांछित अभियुक्त प्रदीप पुत्र बृजपाल, निवासी- ऊदपुर झिझाना, शामली, उत्तर प्रदेश लगातार फरार चल रहा था।

पुलिस और एसटीएफ द्वारा लगातार दबिश के बावजूद उसके न मिलने पर न्यायालय के आदेशानुसार उसके घर की कुर्की की कार्रवाई भी की जा चुकी थी, तथा उसकी गिरफ्तारी पर उच्चाधिकारियों द्वारा ₹50,000 का इनाम घोषित किया गया था।

STF की त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अजय सिंह के निर्देशन में वांछित और इनामी अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष टीमें गठित की गई। इसी क्रम में, एसटीएफ टीम ने तकनीकी इनपुट, प्रभावी पतारसी-सुरागरसी और मैनुअल पुलिसिंग का सहारा लेते हुए फरार चल रहे इनामी प्रदीप की सुरागकशी करते हुए एसटीएफ को इनपुट मिला था कि अभियुक्त पंजाब में रहकर छिपकर अपनी पहचान छिपाकर रह रहा है।

एसटीएफ टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंडीगढ़ (पंजाब) से दबोच लिया। पूछताछ के दौरान यह प्रकाश में आया है कि अभियुक्त वर्तमान में पंजाब में ‘छोटा हाथी’ गाड़ी में माल डिलीवरी का कार्य कर रहा था।

शाबाश STF: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का बयान

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ ने टीम की इस शानदार सफलता की सराहना करते हुए कहा कि लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात अपराधियों के खिलाफ एसटीएफ का अभियान लगातार और अधिक प्रभावी रूप से जारी रहेगा। टीम के अथक प्रयासों और सटीक इनपुट के कारण ही इस शातिर इनामी बदमाश प्रदीप पुत्र बृजपाल, निवासी: ऊदपुर झिझाना, थाना झिझाना, जनपद शामली, उत्तर प्रदेश।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.