एसएसपी देहरादून के मार्गदर्शन में एक्शन मोड में दून पुलिस: प्रेमनगर थाना पुलिस ने हॉस्टल चोरी का किया त्वरित खुलासा, 4 शातिर चोर गिरफ्तार !

Share your love

संवाददाता: करन सहगल

एसएसपी देहरादून के कुशल नेतृत्व और दिशा-निर्देशन में दून पुलिस अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ पूरी तरह ‘एक्शन मोड’ में नजर आ रही है। एसएसपी दून के कड़े रुख और प्रेमनगर थाना पुलिस की मुस्तैदी के चलते पुलिस टीम ने बिधौली स्थित एक हॉस्टल में हुई चोरी की बड़ी घटना का 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश करते हुए 04 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।​

​दिनाँक 11/10/2026 को रजत दुआ ने थाना प्रेमनगर पुलिस को प्रार्थना पत्र के माध्यम से अपने बिधौली स्थित ‘दुआ ब्वायज हॉस्टल’ से अज्ञात चोरों द्वारा लकड़ी के बेड, अलमीरा, गीजर और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी कर लेने के बारे में अवगत कराया जिसके बाद कोतवाली प्रेमनगर में बीएनएस के तहत मामला पंजीकृत किया गया।​

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून ने तत्काल पुलिस टीम गठित कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए जिसका पालन करते हुए प्रेमनगर थाना पुलिस की टीम ने घटनास्थल व आसपास के रास्तों के सीसीटीवी कैमरों को बारीकी से खंगाला, सघन चैकिंग अभियान चलाया, मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने के साथ-साथ पुराने अपराधियों का भौतिक सत्यापन किया गया।​

थाना प्रेमनगर पुलिस की सटीक रणनीति और सतर्कता का ही परिणाम रहा कि 11 अक्टूबर 2026 को चैकिंग के दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर कांसवाली रोड (तल्ली कण्डोली, बिधौली क्षेत्र) से चारों अभियुक्तों आदित्य शर्मा उर्फ रिंकू निवासी- बिधौली, प्रेमनगर, जोगेंद्र कुमार, मूल निवासी- शाहजहांपुर (उ.प्र.), हाल निवासी- बिधौली, सचिन कुमार, मूल निवासी- शाहजहांपुर (उ.प्र.), हाल निवासी- बिधौली तथा असलम निवासी- छरबा, सहसपुर, देहरादून को चोरी के सामान के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

नशे की लत और कर्ज उतारने के लिए रची थी साजिश

पुलिस पूछताछ में मुख्य अभियुक्त आदित्य शर्मा ने खुलासा किया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उस पर काफी कर्ज हो गया था। कर्ज चुकाने और जल्द पैसा कमाने की नीयत से उसने बिधौली स्थित बंद पड़े सुनसान हॉस्टल की रेकी की और अपने दो साथियों (जोगेंद्र व सचिन) के साथ चोरी का प्लान बनाया। चोरी किए गए सामान को बेचने के लिए इन्होंने सहसपुर के कबाड़ी असलम को भी अपनी साजिश में शामिल कर लिया था।

घटना में शामिल एक अन्य अभियुक्त की पहचान भी कर ली गई है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।

चोरी का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.