ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत स्नेचिंग की 02 अलग अलग घटनाओं का दून पुलिस ने किया खुलासा !

Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो

दिनेश अग्रवाल पुत्र राम गोपाल निवासी नई बस्ती, थाना क्लेमेंटाउन देहरादून द्वारा थाना क्लेमेंटाउन पर आकर लिखित तहरीर दी कि स्कूटी सवार अज्ञात व्यक्ति नई बस्ती क्लेमेंटाउन में उनकी माता जी के गले से चैन छीनकर मौके से फरार हो गया, जिस पर थाना क्लेमेंट टाउन पर बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

प्रकरण की संवेदनशीलता के दृष्टिगत घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थाना क्लेमेंटाउन पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर उसके आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों से संदिग्ध के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई। प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप मुखबिर की सूचना पर दिनांक 11/04/26 को चैकिंग के दौरान झील तिराहा से भारूवाला जाने वाले रास्ते से घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त आकाश पुत्र जगदीश लाल को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से घटना में छीनी हुयी चैन, एक मोबाइल सैमसंग अल्ट्रा व घटना में प्रयुक्त स्कूटी संख्या: यू0के0-07-एचएफ-5754 बरामद हुए।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.