ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत कोतवाली डोईवाला ने अवैध मादक पदार्थ के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार !

Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो

देहरादून में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत दून पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डोईवाला पुलिस ने लालतप्पड़ क्षेत्र से दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 11.41 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3.30 लाख रुपये बताई जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम द्वारा बालकुआंरी चौक, लालतप्पड़ में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा। तलाशी लेने पर नितिन के पास से 5.45 ग्राम और अनूप के पास से 5.96 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान 26 वर्षीय नितिन निवासी रेसकोर्स न्यू बस्ती, देहरादून तथा 22 वर्षीय अनूप निवासी सोनला, थाना नंदप्रयाग, चमोली के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ कोतवाली डोईवाला में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे खुद भी नशे के आदी हैं और देहरादून तथा डोईवाला क्षेत्र में टैक्सी चालकों और मजदूरों को ऊंचे दामों पर स्मैक बेचते थे, जिससे उन्हें मुनाफा और नशे के लिए पैसे मिल जाते थे।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी लालतप्पड़ उपनिरीक्षक आदित्य सैनी, एएसआई मनोज कुमार, हेड कांस्टेबल राजीव कुमार और कांस्टेबल सलेकचंद शामिल रहे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.