एसएसपी दून के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नेहरू कॉलोनी पुलिस ने 13 लाख से अधिक कीमत की स्मैक के साथ दो नशा तस्कर दबोचे !
Share your love
संवाददाता : करन सहगल

मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” विजन को साकार करने के लिए एसएसपी देहरादून के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 6 जुलाई 2026 को थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान फव्वारा चौकी क्षेत्र से पुलिस टीम ने दो संदिग्धों को दबोचा जिनके पास पास से 46 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 13 लाख 80 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस में दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी पर NDPS एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया और तस्करी में इस्तेमाल की गई स्कूटी को भी मौके पर सीज कर दिया ।
बिजनौर के नजीबाबाद से लाए थे खेप, स्थानीय युवाओं को बेचने की थी फिराक
पुलिस पूछताछ में आरोपियों तरुण उर्फ चीनू पुत्र नरेंद्र, निवासी, ब्रह्मपुरी, थाना पटेल नगर एवं विकास, पुत्र योगेंद्र, निवासी- ग्राम किनौनी, थाना बुढ़ाना, जिला मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश (हाल निवासी: चंद्रबनी, थाना पटेलनगर, देहरादून) ने कबूला कि वे दोनों खुद भी नशे के आदी हैं। उन्होंने बताया कि वे इस स्मैक को उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नजीबाबाद से एक स्थानीय तस्कर से खरीदकर लाए थे। बरामद स्मैक का कुछ हिस्सा वे अपने निजी इस्तेमाल के लिए रखने वाले थे, जबकि बाकी हिस्से को देहरादून के स्थानीय युवाओं और नशे के आदी लोगों को महंगे दामों में बेचकर मोटा मुनाफा कमाने की फिराक में थे। हालांकि, उनके मंसूबों को अंजाम मिलने से पहले ही दून पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।
इस कामयाब कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम चौकी प्रभारी फव्वारा चौक उपनिरीक्षक धनीराम पुरोहित, हैड कॉन्स्टेबल सतेन्द्र कुमार एवं कॉन्स्टेबल राकेश बलूनी शामिल थे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
