“ऑपरेशन क्रैकडाउन” के अंतर्गत थाना क्लेमेंटटाउन पुलिस ने मोडिफाइड साइलेंसर लगी 18 बुलेट मोटरसाइकिल करी सीज़ !

Share your love

संवाददाता करण सेहगल

एसएसपी देहरादून के निर्देशानुसार जनपद में “ऑपरेशन क्रैकडाउन” अभियान प्रचलित है जिसके तहत दून पुलिस द्वारा सत्यापन, संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग तथा वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है…

क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्रवासियों द्वारा लगातार कुछ अराजक तत्वों द्वारा अपनी मोटरसाइकिल में मॉडिफाई साइलेंसर का प्रयोग कर मोटरसाइकिलों में पटाखे की आवाज निकाल कर क्षेत्र में माहौल खराब करने की शिक़ायत की जा रही थी…

“ऑपरेशन क्रैकडाउन” अभियान को सफल व सार्थक बनाये जाने के अनुक्रम मे थानाध्यक्ष द्वारा शिकायतों का संज्ञान लेते हुए थाना प्रेमनगर पुलिस टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए जिनका पालन करते हुए थाना क्लेमेंट टाउन पुलिस ने चैकिंग अभियान चलाया गया जिसके फलस्वरूप 18 रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटर साइकिलों को सीज़ किया…


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.