दून विवि की दो छात्राएं लेंगी गणतंत्र दिवस की परेड में हिस्सा
Share your love
देहरादून: दून विवि की 2 NCC कैडेट्स का चयन 26 जनवरी को होने वाली गणतंत्र दिवस की परेड के लिए हुआ है। इसके लिए विवि की एनसीसी कैडेट्स निधि जोशी और मेघना अधिकारी परेड कैंप में सम्मिलित हो गई है।
कैडेट्स को राज्यों के संस्कृति, भाषा को अनुभव करने का मौका मिलेगा
विवि की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने कहा, एनसीसी के कैडेट्स के लिए गणतंत्र दिवस की परेड में जाना बेहतरीन अवसर होता है। दोनों कैडेट्स को भारत के विभिन्न हिस्सों से आए साथी सदस्यों के साथ संवाद स्थापित करने का मौका मिलेगा। साथ ही कैडेट्स को भारत के सभी राज्यों की परंपरा, रीति-रिवाज, संस्कृति, भाषा को अनुभव करने का मौका मिलेगा।
बीते साल भी हुआ था विवि के तीन एनसीसी कैडेट्स का चयन
एनसीसी कैडेट्स अपनी शारीरिक फिटनेस, अनुशासन और नेतृत्व कौशल का प्रदर्शन करने के अलावा राष्ट्रीय मंच पर अपने स्कूल, कॉलेज और समुदायों का प्रतिनिधित्व करने का गर्व महसूस करते हैं। इससे उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है। विवि की एनसीसी एएनओ लेफ्टिनेंट (डॉ.) स्मिता त्रिपाठी ने बताया, बीते साल गणतंत्र दिवस की परेड में भी विवि के तीन एनसीसी कैडेट्स का चयन हुआ था। चयनित हुई एनसीसी कैडेट्स निधि जोशी और मेघना अधिकारी ने कहा, यह हमारे लिए बहुत ही गर्व की बात है कि हम गणतंत्र दिवस की परेड में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
