दिल्ली में लगा संपूर्ण Lockdown, क्या उत्तराखंड में भी लगेगा Lockdown

Share your love

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं और कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने आज रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक 6 दिन के लिए लॉकडाउन लगाने का एलान कर दिया गया है। ये फैसला मुख्यमंत्री और दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल की बैठक में हुआ है।

वहीं उत्तराखंड की बात की जाए तो उत्तराखंड सरकार द्वारा देहरादून नगर क्षेत्र में शनिवार और रविवार और पूरे प्रदेश में रविवार को कर्फ्यू का पहले ही ऐलान किया जा चुका है। लेकिन दिल्ली की तरह उत्तराखंड में भी अब लॉकडाउन लगेगा यह बड़ा सवाल है। आपको बता दें कि उत्तराखंड में पिछले 24 घंटें में कोरोना के 2630 मामले सामने आए। इसी के साथ प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 124033 पहुंच गई है। वहीं रविवार को 12 संक्रमित मरीजों की मौत हुई। 

दिल्ली में किन-किन चीजों की इजाजत, कहां पाबंदी

पब्लिक ट्रांसपोर्ट जारी रहेगा
यूपी की तरफ जा सकेंगे
शादियों के लिए पास जारी होगा
जरूरी सेवाओं की इजाजत होगी
आवश्यक सेवाएं, खाद्य सेवाएं, चिकित्सा सेवाएं जारी रहेंगी
शादियों को केवल 50 लोगों की इजाजत होगी
शॉपिंग मॉल, स्पा, ऑडिटोरियम और जिम बंद रहेंगे
दिल्ली में रेस्तरां और भोजनालयों में बैठकर खाने की अनुमति नहीं।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.