मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप, बोली काम के बदले मांगते हैं कमिशन, गंदी वीडियो भी दिखाता है…

Share your love

बॉलीवुड हो या टीवी इंडस्ट्री दोनों जगह से ही कई ऐसी खबरें सामने आती हैं जो हैरानी में डाल देती हैं।वहीं अब कोरियोग्राफर गणेश आचार्य पर 33 साल की महिला ने अंबोली पुलिस स्टेशन में गणेश के खिलाफ एडल्ट वीडियो दिखाने का गंभीर आरोप लगाया है। इस दौरान महिला का ये भी कहना है कि, गणेश आचार्य उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में काम से दूर रखते थे और उनकी कमाई में से कमीशन भी मांगते थे। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि, ‘मैं जब भी किसी काम से उनके ऑफिस जाती थी तो वो अक्सर एडल्ट वीडियोज ही देखते रहते थे और मुझे भी उन वीडियोज को देखने के लिए फोर्स करते थे। जिस पर मुझे बहुत गुस्सा आया था।’

हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब कोरियोग्राफर गणेश आचार्य इस तरह विवादों से घिरे हों। इससे पहले भी वह विवादों में रह चुके हैं। इससे पहले खबरें थीं कि, सरोज खान ने दावा किया था कि, गणेश ने एक नई एसोसिएशन बना ली और इस दावे के साथ सरोज ने गणेश पर धोखा देने के आरोप लगाए थे। बता दें, उन्होंने ऑल इंडिया फिल्म टेलीविजन एंड इवेंट्स डांसर्स एसोसिएशन (AIFTEDA) नाम से एक एसोसिएशन बनाई है, उनकी इसी एसोसिएशन को लेकर सीडीए (Cine Dancers Association) काफी परेशान था। तो वहीं गणेश आचार्य ने इन सभी खबरों पर ये कहा था कि, “मैं AIFTEDA उद्घाटन के समय वहां मौजूद था वो भी इसलिए क्योंकि, मुझे डांसर्स ने इंवाइट किया था।”


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *