पीएम मोदी के “स्वच्छ भारत अभियान” को लग रहा पलीता: विकासनगर के साकेत विहार में सड़क पर गंदगी और अतिक्रमण से लोग परेशान !

Share your love

रिपोर्ट: नितिन पिपलानी

विकासनगर:एक तरफ जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में ‘स्वच्छ भारत अभियान‘ को सफल बनाने के लिए मुहीम चलाई जा रही है, वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों की लापरवाही के कारण इस राष्ट्रीय मिशन को झटका लग रहा है।

ताजा मामला विकासनगर के साकेत विहार से सामने आया है, जहां एक व्यावसायिक प्रतिष्ठान के आसपास फैली गंदगी से स्थानीय निवासी बेहद परेशान हैं। क्षेत्रीय जनता का आरोप है कि इलाके में स्थित एक ‘व्यावसायिक प्रतिष्ठान’ के कारण यह पूरी गंदगी पनप रही है।

स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि उक्त दुकानदार न केवल स्वच्छता के नियमों की धज्जियां उड़ा रहा है, बल्कि सड़क के बीचों-बीच गाड़ियां खड़ी करके यातायात में भी बाधा उत्पन्न कर रहा है।

जनता का सवाल:

सड़क के बीचों-बीच गाड़ियां खड़ी करने और सार्वजनिक स्थान पर गंदगी फैलाने का अधिकार इस दुकानदार को किसने दिया? जब नागरिक और दुकानदार स्वयं इस तरह का गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार करेंगे, तो देश ‘स्वच्छ भारत’ का सपना कैसे पूरा करेगा?”


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.