देहरादून: भारी बारिश से नंदा की चौकी के पास एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त, मरम्मत कार्य जारी…

Share your love

संवाददाता: करन सहगल

बाईट :- निरीक्षक नरेश राठौर, प्रभारी कोतवाली प्रेमनगर

देहरादून। राजधानी देहरादून के कोतवाली प्रेमनगर क्षेत्र अंतर्गत नंदा की चौकी के पास भारी बारिश के कारण सड़क का एक हिस्सा (एप्रोच रोड) क्षतिग्रस्त हो गया है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन तुरंत मौके पर पहुँचा और स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आज सुबह नंदा की चौकी के पास पुलिया के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली थी। इस पर प्रेमनगर कोतवाली से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि मुख्य पुलिया पूरी तरह सुरक्षित है, लेकिन लगातार हो रही भारी बारिश के कारण पुलिया से सटने वाली एप्रोच रोड के नीचे की मिट्टी बह गई, जिससे सड़क का एक हिस्सा कटकर क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना के तुरंत बाद संबंधित कार्यदायी संस्था (विभाग) को सूचित किया गया। वर्तमान में सड़क की मरम्मत का काम तेजी से जारी है। पुलिस और प्रशासन का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जल्द ही मार्ग को ठीक कर यातायात के लिए पूरी तरह से सुचारू कर दिया जाएगा।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.