हेलमेट न पहनने पर रोका तो महिला ने कर दी पुलिसकर्मी की पिटाई…

Share your love

बिना हेलमेट पहने अपने साथी के साथ दो पहिया वाहन पर सवार होकर फर्राटे भर रही महिला ने रोके जाने पर एक पुलिसकर्मी की जमकर पिटाई कर दी। यह घटना मुंबई के कलबादेवी स्थित कॉटन एक्सचेंज नाका पर शनिवार को हुई। इसका वीडियो ट्विटर और फेसबुक पर वायरल हो गया है।

महिला अपने सहयोगी के साथ स्कूटी से कहीं जा रही थी। दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था। इस बीच ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने रोका तो महिला उग्र हो गई और उसकी पिटाई कर दी। घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। महिला भीड़ जुटने के बाद भी पुलिसकर्मी को पीटती रही।

इस दौरान अपनी गलती को छिपाने के लिए उसने पुलिसकर्मी पर गाली देने का आरोप भी लगाया। घटना की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर आ गए। पुलिस ने आरोपित महिला व उसके साथी को हिरासत में ले लिया। दोनों से पूछताछ की जा रही है। घटना का संज्ञान लेते हुए शिवसेना नेता संजय राउत ने ट्वीट कर आरोपित महिला के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने इसे मुंबई पुलिस की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला बताया।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *