यहां पुलिस ने बजाया कावड़ियों के लिए बैंड

Share your love

अनोखा अन्दाज़: कांवड़ियों का स्वागत बैंड बाजे के साथ

हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में बड़ी संख्या में ट्रेन के माध्यम से कावड़िया हरिद्वार पहुंच रहे हैं तो उनके स्वागत में उत्तराखंड सरकार से लेकर शासन प्रशासन अपने अपने स्तर से उनके स्वागत में लगा हुआ है । जहां एक तरफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कावड़ियों के पैर धोकर उनका स्वागत किया। तो वहीं दूसरी ओर जिला प्रशासन ने हेलीकॉप्टर से कावड़ियों के स्वागत में पुष्प वर्षा की । ऐसे ही हरिद्वार रेलवे पुलिस बल और जीआरपी ने मिलकर अपनी एक अलग अंदाज में बैंड बाजे के साथ स्वागत धुन बजाकर कावड़ियों का स्वागत किया ।ददनपाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रेलवेज एवं सुश्री अरुणा भारती अपर पुलिस अधीक्षक रेलवेज ने जीआरपी व आरपीएफ स्टाफ के द्वारा रेलवे स्टेशन हरिद्वार पर कावड़ यात्रा में आने वाले कावड़ियों का स्वागत एवम अभिनंदन किया गया। 40 बटालियन पीएसी के बैंड द्वारा कावड़ियों के स्वागत में स्वागत धुन बजाई गई ।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.