मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों को दिए निर्देश आपदा के समय अपने अपने प्रभारी जिलों में रहे मंत्री गण

देहरादून

 

उत्तराखंड प्रदेश के कई जिलों में इस वक्त अत्यधिक बरसात के कारण आपदा की स्थिति बनी हुई है ऐसे में कुछ मंत्री राज्य से बाहर भ्रमण कर रहे हैं जिनकी फोटो आए दिन सोशल मीडिया पर यूजर्स के द्वारा ट्रोल की जा रही है

 

कांग्रेस भी ऐसे समय में सरकार पर निशाना लगाने से नहीं चूक रही है जिसको लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अब सभी मंत्री गणों को निर्देश जारी किए हैं कि अपने-अपने प्रभारी जिलों में मंत्री गण निरीक्षण करें और बाढ़ और आपदा की स्थिति का अवलोकन करें

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने समस्त मन्त्रीगणों से अपने-अपने प्रभार के जनपदों में प्रवास कर राहत एवं बचाव के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने की अपेक्षा की

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त मन्त्रीगणों से अपने-अपने प्रभार के जनपदों में प्रवास कर राहत एवं बचाव के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने की अपेक्षा की है। विदित है कि वर्तमान में राज्य में निरन्तर भारी वर्षा के कारण जगह-जगह आपदा की स्थिति उत्पन्न हुई है और मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुसार शासन व प्रशासन के सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी राहत व बचाव कार्यों में तत्परता से लगे हैं। इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री  धामी द्वारा आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सभी मंत्रीगणों को अपने-अपने जनपदों में प्रवास कर राहत एवं बचाव कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने की अपेक्षा की है।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.