चमोली पुलिस की सतर्कता के चलते टप्पेबाज गिरोह के 4 सदस्य आए पुलिस की गिरफ्त में, करीब 14 लाख के फोन किए बरामद !
Share your love
लोकजन टुडे ब्यूरो

देवभूमि उत्तराखंड में वर्तमान में चारधाम यात्रा अपने चरम पर है, जहाँ देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु अटूट आस्था के साथ पवित्र धामों में शीश नवा रहे हैं। श्रद्धालुओं की इसी भारी भीड़ और आस्था का लाभ उठाकर कुछ असामाजिक तत्व अपनी तिजोरियाँ भरने की फिराक में थे। लेकिन बद्रीनाथ पुलिस और एंटी थेप्ट स्क्वाड की पैनी नजरों ने इन शातिर ‘जेबकतरों’ के मंसूबों पर पानी फेर दिया है।
थाना श्री बद्रीनाथ पुलिस को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी कि एक अंतर्राज्यीय टप्पेबाज गिरोह भीड़ में घुलमिलकर श्रद्धालुओं का ध्यान भटका रहा है और उनके कीमती सामान पर हाथ साफ कर रहा है। यह गिरोह विशेष रूप से स्नान घाटों और मंदिर परिसर जैसे अधिक भीड़ वाले क्षेत्रों में सक्रिय था।
दिनांक 27/04/2026 को वादी नरेश चन्द्र (निवासी पौड़ी गढ़वाल) द्वारा कोतवाली श्री बद्रीनाथ में एक तहरीर दी गई थी। वादी के अनुसार, उनके महत्वपूर्ण दस्तावेज जैसे आईडी, डीएल, पैन कार्ड, एटीएम और 10 हजार रुपए गर्भ गृह में दर्शन के दौरान चोरी हो गए थे। इस शिकायत के आधार पर कोतवाली श्री बद्रीनाथ में मु0अ0 सं0 01/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) में मुकदमा पंजीकृत किया गया।
मामले की गंभीरता और यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली, सुरजीत सिंह पँवार द्वारा तत्काल एक विशेष एंटी थेप्ट स्क्वाड का गठन किया गया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे गिरोहों पर नकेल कसने के लिए मैनुअल पुलिसिंग के साथ-साथ आधुनिक सर्विलांस का भी उपयोग किया जाए।
पुलिस टीम ने सर्विलांस और सटीक सूचना के आधार पर 4 संदिग्धों को चिन्हित करते हुए घेराबंदी की और हनुमान चट्टी के पास दो संदिग्ध वाहनों को सफलतापूर्वक रोका। वाहनों की सघन तलाशी लेने पर अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 14 लाख रुपये की कीमत के कुल 13 हाई-एंड मोबाइल फोन बरामद हुए।
इसके अतिरिक्त इन आरोपियों के पास से 58,860 रुपये की नगदी भी बरामद की है जो चोरी की वारदातों से जुटाई गई थी साथ ही, पुलिस ने अपराध में प्रयुक्त किए गए दोनों वाहनों PB 31 Y 1800 (KIA) व PB 10 HV 4662 (TATA NEXON) को भी सीज कर दिया है।
केदारनाथ में हाथ साफ कर बद्रीनाथ में डालने वाले थे डाका
पूछताछ में यह बड़ा खुलासा हुआ कि बरामद किए गए फोन इन शातिरों ने केदारनाथ धाम से चुराए थे। इनमें से एक ‘आईफोन 15 प्रो मैक्स’ के संबंध में थाना सोनप्रयाग (रुद्रप्रयाग) में मुकदमा भी पंजीकृत है। केदारनाथ में वारदातों को अंजाम देने के बाद यह गिरोह बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की जेब काटने की योजना बना रहा था, लेकिन इससे पहले कि वे किसी और श्रद्धालु को शिकार बनाते, बद्रीनाथ पुलिस ने उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।
चमोली पुलिस की अपील:
पुलिस प्रशासन सभी श्रद्धालुओं से अपील करता है कि भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अपने कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पास में तैनात पुलिसकर्मी या सहायता केंद्र को दें। आपकी सुरक्षा ही हमारा संकल्प है।
नाम पता अभियुक्तगण-
1- कृष्ण कुमार पुत्र बीनू निवासी बाल्मिकी मौहल्ला थाना मोरमण्डी जिला भटिन्डा पंजाब उम्र- 28 वर्ष
2- दिया पत्नी अशूं व पुत्री नाहर सिंह निवासी मोरमण्डी भटिण्डा पंजाब उम्र 25 वर्ष
3- सुनील कुमार पुत्र महाराज सिंह निवासी ग्राम नगला सवाई राम सिंह थाना कुमेर जिला भरतपुर राजस्थान हाल पता तहसील मोरमण्डी भटिण्डा पंजाब उम्र- 26 वर्ष
4- ललित कुमार पुत्र प्रभुदयाल निवासी ग्राम -पूर तहसील कोट कासिम थाना कोट कासिम जिला अलवर राजस्थान उम्र- 31 वर्ष
पुलिस टीम
1- उपनिरीक्षक नवनीत सिंह (थानाध्यक्ष)
2- उपनिरीक्षक प्रकाश सिंह बिष्ट
3- उपनिरीक्षक सतेंद्र बुटोला (प्रभारी SOG/एंटी थेफ्ट स्क्वाड)
4- उपनिरीक्षक मानवेन्द्र गुंसाई
5- महिला उपनिरीक्षक सरोज नौटियाल
6- अपर उपनिरीक्षक भूपेंद्र प्रसाद
7- कांस्टेबल नरेश सिंह
8- कांस्टेबल चन्दन सिंह नगरकोटी(एंटी थेफ्ट स्क्वाड)
9- कांस्टेबल कैलाश डिमरी
10- कांस्टबेल शीशपाल (एंटी थेफ्ट स्क्वाड)
11- महिला कांस्टेबल मंजू
12-महिला कांस्टेबलन सपना
13- कांस्टेबल जसपाल सिंह
14- कांस्टेबल विकास सिंह
15- कांस्टेबल सरदार सिंह
16- कांस्टेबल आदर्श रमोला
17- कांस्टेबल अमित कुकरेती
18- कांस्टेबल सलमान (SOG)
19- कांस्टेबल राजेन्द्र रावत (सर्विलांस)
जिन भी व्यक्तियों के मोबाइल फोन खोए हैं, वे इन चित्रों के माध्यम से अपने फोन की पहचान कर सकते हैं। यदि आपका फोन बरामद सामान में शामिल है, तो आप उससे संबंधित वैध दस्तावेज (जैसे बिल या बॉक्स) थाना सोनप्रयाग या कोतवाली बद्रीनाथ में प्रस्तुत कर सकते हैं। आवश्यक विधिक कार्यवाही उपरांत आप अपना मोबाइल फोन प्राप्त कर सकते हैं।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
