मुख्यमंत्री धामी के त्वरित हस्तक्षेप से बची जान, पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने जताया आभार !
Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो देहरादून
पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि उनके आग्रह पर मुख्यमंत्री द्वारा तत्काल हेली सेवा उपलब्ध कराई गई, जिससे समय पर उपचार संभव हो सका।
विधायक ने जानकारी दी कि उनकी विधानसभा क्षेत्र पुरोला के व्यापार मंडल अध्यक्ष के ज्येष्ठ पुत्र को सीढ़ी से फिसलने के कारण सिर में गंभीर चोट आई थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार हेतु एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।
इस त्वरित, संवेदनशील एवं मानवीय सहयोग के लिए विधायक दुर्गेश्वर लाल ने माननीय मुख्यमंत्री जी का विशेष धन्यवाद किया तथा ईश्वर से घायल बालक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार में पुरोला विकास की तरफ अग्रसर है, उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि पुरोला एक ऐसा विधानसभा है जहां से पलायन बिल्कुल नहीं हो रहा है यहां तक कि जो लोग पलायन करके दूसरे जगह चले गए थे वे अब सरकार की नीतियों के कारण वापस अपने क्षेत्र आ रहे हैं।
वही इस बार उत्तरकाशी में आई आपदा पर भी उन्होंने कहा कि उत्तरकाशी में इस बार भयानक आपदा आई थी लेकिन सरकार की कार्यकुशलता और नीतियों के कारण बहुत कम जनहानि हुई साथ ही साथ जो सड़के टूट रखी थी उसे बना लिया गया है और कई सड़कों की मरम्मतें भी हो गई है अब वहां सामान्य जनजीवन लोग बिता रहे हैं।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
