नशा तस्करों के खिलाफ टीम एसपी सिटी एक्शन मोड में…

Share your love

संवाददाता:करन  सहगल

वर्तमान समय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय प्रभाकर खंडूरी ने शातिर चोरों एवं नकबजनो के विरुद्ध सत्यापन अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया हुआ है ।

निर्देशों का पालन करते हुए एसपी सिटी सरिता डोभाल ने सीओ सिटी को अपनी समस्त टीमों को आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया हुआ है ।

जिसके अनुपालन में थाना वसंत विहार पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया हुआ है । उसी के फलस्वरूप कल शाम करीब 7:00 बजे चेकिंग के दौरान इंदिरा नगर चौकी पुलिस ने तीन अलग-अलग अभियुक्तों को  7.5 किलो अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया जिनके नाम माया देवी निवासी मुजफ्फरपुर बिहार, गौरी साहनी निवासी चमन पुरी, थाना पटेल नगर एवं सुदामा देवी निवासी चमन पुरी थाना पटेल नगर है ।

अभियुक्तों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में इंदिरा नगर चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक विकसित पवार कॉन्स्टेबल अनुज कॉन्स्टेबल गौरव एवं महिला कॉन्स्टेबल अंजू नेगी शामिल थे ।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.