टीम एसपी सिटी ने दो अलग-अलग चोरियों का किया खुलासा कर अभियुक्तों को भेजा जेल!

Share your love

संवाददाता : करन सहगल 

जनपद को अपराध मुक्त करने हेतु एसएसपी देहरादून ने समस्त महकमे को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हुए हैं जिनका पालन करते हुए कोतवाली नगर पुलिस ने दो चोरियों का खुलासा किया जो निम्न प्रकार से हैं -:

विवरण घटना 1.वादिनी प्रियंका कंबोज द्वारा चौकी धारा कोतवाली नगर जाकर तहरीर  दी गयी कि उनके  घर के अंदर से सोने की चेन मय पेंडल व कुछ रुपए चोरी हो गए है जिसका शक उन्हें चुक्कुवाला निवासी  गौरव काम्बोज पर है l तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर देहरादून में दिनांक 7-6-23 को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया l अभियुक्त की गिरफ्तारी व माल बरामदगी हेतु टीम बनाकर क्षेत्र में सुरागरसी पतारसी की गई तथा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त गौरव कांबोज पुत्र अनिल कंबोज निवासी 226/20 इंदिरा कॉलोनी चुकखुवाला देहरादून को अहिर मंडी ग्रीन वैली के गेट के सामने से मय माल एक अदद पीले धातु की चेन मय पेंडल के गिरफ्तार किया गया एवं माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आज जेल भेज दिया गया l

विवरण घटना 2. वादिनी रश्मि पत्नी दिनेश कुमार निवासी माजरा लाल बहादुर शास्त्री मार्ग पटेल नगर देहरादून द्वारा उनका मोबाइल एक व्यक्ति मोहम्मद दानिश, पुत्र मोहम्मद इकबाल अहमद, निवासी 22 नया नगर गांधी रोड, देहरादून द्वारा दून अस्पताल ओपीडी से चोरी करके भाग जाने के संबंध में तहरीर दी गई जिसके आधार पर कोतवाली नगर देहरादून में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया तथा अभियुक्त को मय माल विवो मोबाइल फोन के गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया l

अभियुक्तों की धरपकड़ करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक विजय प्रताप राही, कॉन्स्टेबल धीरेंद्र पत्याल,कॉन्स्टेबल पंकज एवं कॉन्स्टेबल जितेंद्र शामिल थे l


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.