सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ दर्ज कराई FIR
Share your love

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने पटना के राजीवनगर के थाने में अभिनेत्री और सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। रिया पर प्यार में सुशांत को फंसाकर उसके पैसे निकालने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। मुकदमा संख्या 241/20 है। पटना से चार पुलिस वालों की टीम मुंबई पहुंच गई है।
रविवार को पटना के राजीव नगर थाने में पांच पन्ने का एफआईआर दर्ज हुआ है। इस मुकदमें में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ सुशान्त सिंह राजपूत के पिता ने पांच पन्ने में एफआईआर दर्ज कराई है। सुशान्त सिंह राजपूत के पिता ने पटना के राजीवनगर के थाने ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर में रिया चक्रवर्ती पर प्यार के जाल में फंसाकर सुशान्त से पैसे ऐंठने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। मुकदमा संख्या 241/20 है। पटना से चार पुलिस वालों की टीम मुंबई गई है। मुकदमा में आईपीसी की 406, 420, 341,323,342 धाराएं लगाई हैं।
सुशान्त सिंह के पिता ने लाचारी जताते हुए कहा है कि वह बीमार रहते हैं इसलिए इस मामले में मुकदमा लड़ने के लिए मुंबई नहीं जा सकते हैं। इसलिए पटना में ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पटना के एसएसपी ने कहा कि यह विशेष परिस्थिति में दर्ज कराया गया है। इसके एफआईआर को क्लासिफाइड श्रेणी में रखा गया है और कोर्ट में भेज दिया गया है।
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में मुंबई पुलिस ने रिया चक्रवर्ती से करीब 11 घंटे पूछताछ की थी। वहीं कुछ ही दिनों पहले रिया चक्रवर्ती ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह से इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की थी। सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने बांद्रा स्थित घर में कथित तौर पर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था।पुलिस को उनके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था। सुशांत सिंह के अंतिम पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला था कि उनके शरीर पर किसी भी तरह के चोट निशान नहीं मिले थे। इसमें बताया गया कि उनकी मौत फांसी के वजह से दम घुटने से हुई। उसके बाद उनकी प्रोविजनल विसरा रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें कहा गया कि उनके शरीर में किसी भी तरह केमिकल या जहर नहीं मिला था।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
