Sushant case: क्यों मुंबई से भागे करण जोहार और Family…!

Share your love

ड्रग मामले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के जेल जाने से की बॉलीवुड सितारों के गले पर अब खतरे की तलवार लटक गई है। बीते कुछ समय में रिया चक्रवर्ती ने 25 ऐसे बॉलीवुड सितारों के नाम का खुलासा कर दिया है जो कि ड्रग्स लेते हैं।

इन स्टार्स केनाम का खुलासा होने के बाद पूरे बॉलीवुड में हड़कंप मच गया है। वहीं एनसीबी इन सभी पर अपना शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है। हाल ही मे खबरें आई थीं कि एनसीबी साल 2019 में फिल्ममेकर करण जौहर के घर हुई पार्टी की भी जांच करेगी । इतना ही नहीं टीम करण को समन भी भेज सकती है। लेकिन इसी बीच करण जौहर परिवार संग बीती शाम मुंबई से रवाना हो गए हैं।

करण को मंगलवार शाम मां और बच्चों यश रूही के साथ प्राइवेट एयरपोर्ट पर देखा गया। पूरी फैमिली इस दौरान मास्क लगाए नजर आई। जौहर परिवार मुंबई शहर से बाहर चला गया है। सामने आई तस्वीरों में सबसे ज्यादा ध्यान करण जौहर के मास्क ने खींचा, जिस कुछ लाइन्स लिकी हुई थीं।

करण के मास्क पर लिखा था, ‘IF YOU’RE READING THIS YOU’RE TOO CLOSE।’ जानकारी के लिए बता दें कि एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही करण जौहर को ट्रोल्स ने जमकर निशाना बनाया है। कई लोगों का कहना है कि करण सिर्फ स्टार किड्स की साइड लेते हैं और वो बाहरी लोगों को फेयर चांस नहीं देते हैं। ट्रोलिंग के बाद करण जौहर अब हाल ही में पहली बार परिवार के साथ नजर आए।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *