लक्सर नगर पालिका परिषद की ओर से सैनिटाइजर का किया गया छिड़काव

Share your love

रिपोर्ट: फरमान खान

लक्सर: मंगलवार को लॉकडाउन के चलते नगर पालिका परिषद लक्सर के कर्मचारियों ने बाजारों में सेनेटाइजर छिड़काव अभियान चलाया। इस दौरान मार्किट व सरकारी कार्यालयों व आबादी क्षेत्र में सैनिटाइजर का छिड़काव कराया गया।

शासन के निर्देश पर नगर पालिका लक्सर की ओर से अधिशासी अधिकारी गौहर हयात ने मंगलवार को नगर के मेनबाजार, लोको बाजार, हरिद्वार रोड,बालावाली चौक सीएचसी, कोतवाली,कोविड सेन्टर,तहसील लक्सर आदि क्षेत्रों में सेनेटाइजर छिड़काव कराया। यहां नगर पालिका सफाई कर्मचारियों ने सड़क व नालियों से गंदगी व कूड़ा ट्रैक्टर ट्राली में भरा गया। इसके बाद कर्मचारियों द्वारा नगर के बाहर कूड़ा फेंका गया। नगर पालिका के कर्मचारियों ने सफाई अभियान के बाद पूरे क्षेत्र में सैनिटाइजर का छिड़काव किया। ताकि कोरोना संक्रमण को खत्म किया जा सके।

नगर पालिका परिषद लक्सर के अधिशासी अधिकारी गौहर हयात ने बताया कि शासन के निर्देश पर नगर में सफाई अभियान चलाने के बाद सैनिटाइजर का छिड़काव कराया गया है। आगे भी शहर में सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद लक्सर अध्यक्ष अम्बरीष गर्ग ईओ गौहर हयात, लिपिक गुलशेर अली, लक्ष्मण, ताहिर, सहित समस्त सभासदगण मौजूद रहे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.