मसूरी रोड पर केटीएम ड्यूक पर बैठकर दो युवक खाई के सामने खींच रहे थे फोटो तभी बैलेंस बिगड़ा और हो गया हादसा…..

Share your love

देहरादून मसूरी

आज दिनांक 28.05.2023 को 16.05 बजे थाना मसूरी पर सूचना प्राप्त हुई कि मसूरी धनोल्टी मार्ग पर कफलानी व मसराना के बीच में एक मोटरसाईकिल खाई में गिर गयी है । जिसमें एक व्यक्ति हैं। उक्त सूचना प्राप्त होते ही थाना स्थानीय से व0उ0नि0  गुमान सिंह नेगी मय उ0नि0 प्रमोद शाह व मय हमराह पुलिस बल व चौकी बाटाघाट पर नियुक्त पुलिस बल को तत्काल मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल हेतु रवाना किया गया साथ ही फायर सर्विस टीम , एसडीआरएफ टीम को भी मौके पर पहुंचने हेतु सूचित किया गया। पुलिस बल मौके पर पहंचकर प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी के तो ज्ञात हुआ कि दो युवक एक मो0सा0 पर सड़क के किनारे एक दूसरे की फोटो खींच रहे थे तभी मो0सा0 के लुढ़कने के कारण एक युवक मोटर साईकिल सहित रोड़ से नीचे लगभग पांच सौ मीटर गहरी खाई में गिर गया । मौके पर पंहुचे मसूरी पुलिस , फायर सर्विस मसूरी व एसडीआरफ टीम रेस्क्यू उपकरणों की सहायता से खाई में उतरे । सर्च अभियान के उपरान्त खाई में गिरा युवक मृत अवस्था में मिला । जिसे पुलिस पुलिस , फायर सर्विस व एसडीआरएफ की मिश्रित टीम द्वारा बामुश्किल कड़ी मेहनत व अथक प्रयास के उपरान्त स्ट्रेचर ,रस्सों की सहायता से सड़क तक पहुंचाया गया। मृतक युवक के शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया जा रहा है। परिजनों के आने पर पंचायतनामा सम्बन्धित कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
नाम पता मृतक व्यक्ति – शुभम रावत पुत्र चरण सिंह रावत नि0 सरस्वती विहार बाई पास रोड़ थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून – उम्र करीब 25 वर्ष मूल निवासी ग्राम मामड़ी ब्लाक जखोली जनपद रुद्रप्रयाग ।
दुर्घटनाग्रस्त वाहन – मो0सा0 केटीएम ड्यूक 390- रजि0 न0 डीएल 2एसपी 3778


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.