शिल्पा शिंदे ने किया शो को छोड़ने का फैसला, सुनील ग्रोवर पर लगाएं ये गंभीर आरोप…

Share your love

बिग बॉस 11 में एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने दर्शकों का काफी मनोरंजन किया था। अपने बेबाक अंदाज को लेकर एक्ट्रेस शो के दौरान खूब सुर्खियों में रही थीं। शिल्पा शिंदे ने बिग बॉस 11 का खिताब भी अपने नाम कर लिया था। अब हाल ही में एक्ट्रेस एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं।

दरअसल, शिल्पा शिंदे ने हाल ही में रिलीज हुए कॉमेडी शो ‘गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान को छोड़ने का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि वह सुनील ग्रोवर के साथ काम नहीं करना चाहतीं और वह खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही हैं।

इस बारे में बात करते हुए शिल्पा शिंदे ने एक न्यूज़ एजेंसी को बताया, “जब प्रोड्यूसर का मेरे पास फोन आया, तो मैंने स्पष्ट रूप से उनसे पूछा था कि सुनील जी तो इस शो का हिस्सा नहीं हैं। तो उन्होंने मुझे आश्वासन दिया कि वह अपने दूसरे प्रौजेक्ट्स में व्यस्त हैं, इसलिए वह नहीं हैं। तो मैंने कहा, चलो शो पर मस्ती करते हैं।

इसके बाद उन्होंने मुझे शो में आने वाले एक्टर्स के बारे में बताया, जिससे मैं खुश थी। बाद में मुझे पता चला कि सुनील जी इस शो में काम कर रहे हैं। जब मैंने प्रोड्यूसर से इसके बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा कि हां वह कर रहे हैं। तो मैंने उन्हें यह स्पष्ट कर दिया कि मैं सुनील जी के साथ काम नहीं करना चाहता, क्योंकि मैंने उनके साथ पहले भी काम किया है और वह किसी और को लाइमलाइट नहीं मिलने देते।”


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *