शामली पुलिस ने सहसपुर से दबोचा चैन लुटेरा!
Share your love
लोकजन टुडे
देहरादून: कितनी शर्म की बात है कि उत्तरप्रदेश के छोटे से ज़िले शामली की पुलिस टीम ने जो कर दिखाया वो देहरादून पुलिस टीम नहीं कर पायी। आख़िर हो क्या गया है देहरादून टीम को? ये वही टीम है जिसने बड़े बड़े अपराधियों को सलाख़ों के पीछे डाल दिया.. याद कीजिए तत्कालीन एसपी सिटी श्वेता चौबे आज भी सभी को याद है मज़ाल है कोई घटना घटित हो जाए..अगर घटना घटित होती भी थी तो मुश्किल से मुश्किल 7 दिनो में अपराधी सबके सामने मय माल के उनकी टीम दबोच लाती थी और याद है जब कभी देर शाम हो या भोर का समय पुलिस सड़कों पर मुस्तैद रहती थी और सबसे ज़बरदस्त बात ये थी कि उनका होंसला बढ़ाने के लिए एसपी सिटी श्वेता चौबे हमेशा सड़कों पर दिख जाती थी और कप्तान अरुण मोहन जोशी जो अक्सर पूरे ज़िले में कही भी किसी भी समय राउंड पर रहते थे। वो ग़ज़ब की टीम थी जिन्हें एसी के कमरें से जायदा सड़कों पर जायदा मजा आता था आज भी उनकी कार्यशैली का कोई तोड़ नहीं है। यहाँ हमारा मक़सद किसी को नीचा दिखाना बिलकुल भी नहीं है बल्कि आज ये बताना है कि ये दो अधिकारी बदले है लेकिन पुलिस टीम तो वही है तो आख़िर हो क्या गया है राजधानी पुलिस टीम को..
आइए आपको बताते है हम ऐसा क्यू कह रहे है उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में चेन स्नैचिंग की ताबड़तोड़ घटनाओं का अंजाम देकर पुलिस की नाक में दम करने वाले चेन लुटेरों के गिरोह को उत्तर प्रदेश की शामली पुलिस ने धर दबोचा। शर्म की बात तो यह है कि गिरोह के शातिर सदस्य को यूपी पुलिस उत्तराखंड पुलिस की नाक के नीचे से देहरादून के सहसपुर से ही उठाकर ले गई। ये तो हद हो गयी यह नाकामी राजधानी के किसी एक या दो थाने-कोतवाली की नहीं, बल्कि जिन “छह थाना क्षेत्रों में चेन स्नेचिंग की घटनाएं हुई हैं, उनके साथ-साथ आला अधिकारियों के लिए भी सोचने की बात है।
क्या अब कप्तान अपने उन मातहतो पर कार्यवाही सुनिश्चत करेंगे जैसा उन्होंने अपने सख़्त अन्दाज़ में चेतावनी दी थी…

वहीं इस बड़ी सफलता पर शामली के एसएसपी सुकीर्ति माधव मिश्रा ने पूरी टीम को बधाई दी है।
राजधानी देहरादून में चेन स्नैचिंग की ताबड़तोड़ घटनाओं ने महिलाओं का चेन पहन कर बाहर निकलना दुश्वार किया हुआ था। राजधानी की पुलिस अभी गिरोह को चिन्हित भी नहीं कर पाई थी की, शामली की पुलिस ने ना सिर्फ लुटेरों को गिरफ्तार किया, बल्कि राजधानी की छह की छह घटनाओं का पर्दाफाश भी करते हुए देहरादून पुलिस को आइना दिखा डाला। दरअसल, चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधियों की धरपकड़ के लिए शामली के एसएसपी सुकीर्ति माधव मिश्रा ने टीम का गठन किया था। अहम सुराग हाथ लगने पर पुलिस ने जाल बिछाकर शातिर चेन लुटेरे गिरोह के चार सदस्यों को धर दबोचा। इनमें एक आरोपी को देहरादून से ही गिरफ्तार किया गया है। शामली पुलिस की सक्रियता और मुस्तैदी ने उत्तराखंड पुलिस की किरकिरी कर दी है।
गिरफ्तार आरोपी
1. जुगनू पुत्र बाबूराम निवासी सहसपुर देहरादून
2. सोनू पुत्र बुद्ध सिंह निवासी ग्राम अहमदगढ थाना झिंझाना जनपद शामली
3. कन्हैय्या पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम खोकसा थाना झिंझाना जनपद शामली
4. बिल्लू पुत्र दरयाब निवासी ग्राम खानपुर जाटान थाना झिंझाना जनपद शामली गिरफ्तार किया गया है।
——
आपराधिक इतिहास
जनपद देहरादून (उत्तराखण्ड) में 1. मु0अ0सं0 169/22 धारा 392 भादवि थाना रायपुर जनपद देहरादून (उत्तराखण्ड), 2. मु0अ0सं0 148/22 धारा 392 भादवि थाना ढोईवाला जनपद देहरादून (उत्तराखण्ड), 3. मु0अ0सं0 68/22 धारा 392 भादवि थाना कैन्ट देहरादून जनपद देहरादून (उत्तराखण्ड), 4. मु0अ0सं0 286/22 धारा 392 भादवि थाना पटेल नगर जनपद देहरादून (उत्तराखण्ड), 5. मु0अ0सं0 125/22 धारा 392 भादवि थाना प्रेमनगर जनपद देहरादून (उत्तराखण्ड), मु०अ०सं० 100/22 धारा 392 भादवि थाना सैलाकुई जनपद देहरादून (उत्तराखण्ड) पंजीकृत है। समस्त अभियुक्तगण उपरोक्त को बाद पूछताछ अग्रतर कार्यवाही हेतु जनपद देहरादून (उत्तराखण्ड) पुलिस को सुपुर्द किया गया है।
————
पुलिस टीम जनपद शामली
1. एसएचओ रोजन्त त्यागी, थाना झिंझाना, जिला शामली।
2. इस्पेक्टर पवन शर्मा, स्वाट टीम प्रभारी जनपद शामली।
3. उ0नि0 पवन कुमार, थाना झिंझाना, जिला शामली।
4. का0 286 सनोज कुमार, थाना झिंझाना, जिला शामली।
—–
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com


