पिथौरागढ़ में ट्रिपल मर्डर से सनसनी ! हैवानियत की सारी हदें करी पार…
Share your love
लोकजन टुडे, पिथौरागढ़
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड की खबर सामने आ रही है। ट्रिपल मर्डर की खबर फैलते ही पिथौरागढ़ जिले में सनसनी फैल गई। एक युवक ने परिवार के तीन सदस्यों ( तीनों महिलाएं ) का बेहरमी से कत्ल कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है।
उत्तराखंड की सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में शुक्रवार तड़के एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपने ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी है। मामले के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक तहसील गंगोलीहाट के बुर्शम गांव में एक युवक ने अपनी ताई, चचेरी बहन और चचेरे भाई की पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी है। घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपित फरार है। राजस्व पुलिस गांव में पहुंची है और जांच में जुट गई। घटना शुक्रवार तड़के पांच बजे की बताई जा रही है।
गर्दन सहित शरीर के अन्य अंगों पर किया वार
बुर्शम ग्राम पंचायत के चंतोला तोक निवासी संतोष राम पुत्र मोहन राम ने धारदार हथियार से अपने पड़ोस में रहने वाली अपनी ताई हेमंती देवी 70 वर्ष पत्नी शेर राम, चचेरे भाई की पत्नी रमा देवी 26 वर्ष पत्नी जोगा राम और चचेरी बहन माया देवी पत्नी 24 वर्ष दीपक कुमार की हत्या कर दी। वहीं शेर राम का पुत्र जोगा राम कहीं बाहर गया था जिसके चलते उसकी जान बच गई।
आरोपित सुंदर राम ने धारदार हथियार से गर्दन सहित शरीर के अन्य अंगों पर वार कर हत्या कर दी। इस दौरान हत्यारे की दूसरी ताई गोशाला में चली गई और उसके साथ एक पोता और पोती भी गोशाला में चले गए, जिससे उनकी जान बच गई। इस घटना को अंजाम देने के बाद संतोष राम फरार हो गया है और साथ में उसकी पत्नी भी फरार है।
शेर राम और मोहन राम दो भाईयों का परिवार अलग-बगल में ही रहता है। शेर राम हत्यारोपी संतोष राम का ताऊ है। शेर राम की दो शादियां है। जिसमें बड़ी पत्नी से कोई औलाद नहीं है। दूसरी पत्नी हेमंती देवी से एक पुत्र और एक पुत्री है। दोनों की शादी हो चुकी है।
पुत्री की शादी लगभग आठ माह पूर्व हुई थी। इस समय विवाहिता पुत्री माया देवी अपने मायके आयी थी। शुक्रवार सुबह संतोष राम ने धारदार हथियार से अपनी ताई हेमंती देवी, ताऊ के बेटे की पत्नी रमा देवी और ताऊ की विवाहिता पुत्री माया देवी की धारदार हथियार से गर्दन काट कर हत्या कर दी।
हत्यारोपी संतोष राम छलिया नृतक
सूचना मिलते ही तहसील मुख्यालय से राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में गंगोलीहाट थाने से रेगुलर पुलिस भी गांव पहुंंची। पुलिस घटना की जांच कर रही है। हत्यारोपी संतोष राम छलिया नृतक है।
बताया जा रहा है कि संतोष राम आए दिन अपने ताऊ के परिवार के साथ लड़ाई झगड़ा करता था। जिसकी शिकायत उसके ताऊ के बेटे जोगा राम ने पुलिस और प्रशासन से की थी। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर है और जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि हत्यारे की पत्नी डर से घर से कहीं चली गई है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
